फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉली व नैट हाउस लगाने के आवेदन के लिए आज अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सरकार की ओर से बागवानी खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के लिए पॉली एवं नैट हाउस लगाने के लिए मौका दिया है। इसके तहत किसानों से वेब पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी निश्चित की गई है। ये जानकारी उपायुक्त सुशील सारवान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में आवेदन कर चुके बागवानी किसानों को पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि वे आवेदन करते हैं तो उनके पूर्व के आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान जिला बागवानी अधिकारी कार्यालय या उद्यान विभाग, हरियाणा कार्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2582322 या विभाग की वेबसाइट लॉगइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें