नेहरू नगर निवासी एक युवक के खाते से ठग ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहसील कैंप के नेहरू नगर निवासी ललित चावला ने बताया कि रविवार को शाम छह बजे उसके पास एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। जिसने धोखाधड़ी से उसका खाता नंबर लिया और आरोपी ने खाता कंफर्म करने के लिए दो बार एक-एक रुपये डाला। उसके बाद आरोपी ने खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।