फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डायरिया ने दी दस्तक, तीन वर्षीय बच्ची अस्पताल में भर्ती

Wed, 27 May 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पानीपत। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ डायरिया ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। शहर की शिवनगर कॉलोनी की तीन वर्षीय बच्ची डायरिया से संक्रमित मिली है, जिसका पिछले चार दिनों से जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बच्ची फिलहाल अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती है।



चिंता की बात यह है कि अस्पताल में डायरिया के मरीज पहुंचने शुरू हो गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों, फलों और पेयजल के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है।
विज्ञापन




शिवनगर निवासी अजय ने बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी प्रियांशी को वीरवार रात अचानक उल्टी और दस्त शुरू हो गए। पहले उन्होंने निजी मेडिकल स्टोर से दवा ली, जिससे उल्टियों में कुछ राहत मिली, लेकिन दस्त बंद नहीं हुए। इसके बाद शनिवार को बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।

अजय ने बताया कि चार दिन के इलाज के बाद बच्ची की हालत में कुछ सुधार है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा। बच्ची की मां वर्षा ने बताया कि प्रियांशी को गोलगप्पे खाने की आदत है, जबकि पैकेट बंद खाद्य पदार्थ वह कम खाती है। वीरवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उसने खाना-पीना लगभग बंद कर दिया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब वह हल्का भोजन ले रही है।



पिछले साल 15 लोगों की गई थी जान

जिले में पिछले वर्ष जून से अक्तूबर 2025 के बीच डायरिया से करीब 15 लोगों की मौत हुई थी। इनमें एक वर्षीय बच्चे से लेकर 40 वर्षीय व्यक्ति तक शामिल थे। बावजूद इसके, स्वास्थ्य विभाग ने इस बार अभी तक रोकथाम के लिए सैंपलिंग और निगरानी अभियान शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन




वर्जन :

खुले में रखे फल, खाद्य पदार्थों और पेयजल के नमूने लेकर जांच शुरू की जाएगी। जिस क्षेत्र से बच्ची है वहां पर टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।



डाॅ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें