फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम ई-डिपो के उद्घाटन के साथ पानीपत समेत प्रदेश की 80 ई-बसों को देंगे झंडी

Wed, 27 May 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ई-डिपो के बाहर सर्विस लेन पर बनाई अस्थायी सड़क। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पानीपत से प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के लिए करीब 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें से 40 नई ई-बसें अकेले पानीपत डिपो से संचालित होंगी। मुख्यमंत्री पानीपत में नवनिर्मित ई-डिपो का उद्घाटन भी करेंगे।

हालांकि वर्किंग वुमन हॉस्टल, लेबर हॉस्टल समेत पांच अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

तेल की बढ़ती कीमतों और भीषण गर्मी के बीच शुरू होने वाली यह ई-बस सेवा यात्रियों के लिए राहत भरी साबित होगी। एयर कंडीशंड (एसी) इलेक्ट्रिक बसों में सफर अधिक आरामदायक होगा और यात्रियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पानीपत में ई-डिपो पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। यहां ई-बसों के लिए 10 चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं और बसों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ई-डिपो का उद्घाटन करने के साथ ही बसों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।



जेबीएम कंपनी के इंजीनियर प्रतीक के अनुसार, प्रदेश में 80 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इनमें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों की बसें शामिल हैं।

मंगलवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। मुख्य कार्यक्रम ई-डिपो परिसर में होगा, जहां पंडाल लगाया गया है और वहीं से बसों को रवाना किया जाएगा।



एक बार चार्ज होने पर 150 किलोमीटर चलेगी बस



अधिकारियों के अनुसार, ई-बस एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद करीब 150 किलोमीटर तक चल सकती है। बसों में री-जेनरेशन फीचर लगाया गया है, जिससे ढलान वाले रास्तों पर चलते समय बैटरी स्वत: चार्ज होती रहती है। फिलहाल पानीपत में नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक पांच ई-बसें संचालित हो रही हैं।



13 रूटों पर होगा संचालन



रोडवेज विभाग के अनुसार, नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिंघु बॉर्डर, सोनीपत, गोहाना, सफीदों, करनाल, शामली, बापौली और बबैल समेत 13 रूटों पर किया जाएगा। इससे शहर के साथ ग्रामीण और अंतरजिला यात्रियों को भी आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




वर्जन :





पानीपत डिपो के लिए कुल 45 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनमें से पांच पहले से संचालित हैं। शेष 40 नई बसों का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इलेक्ट्रिक बसों का किराया सामान्य एसी बसों के बराबर ही रखा जाएगा। - विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।

ई-डिपो के बाहर सर्विस लेन पर बनाई अस्थायी सड़क। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें