फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर तीन महिलाओं ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ौली गांव की वारदात, सदर थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बड़ौली गांव में खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर चाची व उसकी दो बेटियों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन हमले में घायल मां की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बड़ौली गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि वह अपनी मां बीना के साथ अपने खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसके चाचा सुदेश, उसकी बेटी पूजा व तनू आई और आते उसकी व उसकी मां के साथ मारपीट करने लगे। पूजा ने उसकी मां की छाती में लात घूसे मारे। उन्होंने शोर मचाया तो तीनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गई। मारपीट की वजह से मां बेहोश हो गई। जिसको लेकर वह नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां से हालत गंभीर बताते हुए उसकी मां को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मां को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें