फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन महिला समेत एक नाबालिग लापता

Sat, 30 Aug 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। जिले में महिलाओं के लापता होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मतलौडा और इसराना क्षेत्र से 24 से 28 अगस्त के बीच चार महिलाएं लापता हुई हैं। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि परढाना गांव से नाबालिग लड़की 28 अगस्त को घर से बिना बताए चली गई। जिसका कोई सुराग नहीं लगा है। कारद गांव से 24 अगस्त को एक 25 वर्षीय महिला लापता हुई। वहीं मतलौडा के उरलाना खुर्द गांव से 27 अगस्त को 18 वर्षीय एक लड़की गायब हुई। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतलौडा थाना प्रभारी पवन ने बताया कि थिराना गांव से 28 अगस्त को 30 वर्षीय महिला अपनी छोटी बेटी को साथ घर पर बिना बताए चली गई। परिजनों ने सभी महिलाओं की तलाश रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में की लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें