फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोटरसाइकिल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की एवीटी टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी मोटरसाइकिल चलाने के शौक के चलते चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी नारा गांव के मुन्ना, विजय और राजदीप है। एवीटी टीम के प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। मुन्ना, विजय व राजदीप से जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में मुन्ना और राजदीप ने चोरी की एक अन्य वारदात का भी खुलासा किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इस मामले में सेठी चौक निवासी मोहित की शिकायत प्राथमिकी दर्ज है। उनका आरोप है कि चार अप्रैल 2025 की रात को कच्चे कैंप में आयोजित जागरण के दौरान उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें