शाहाबाद। चेयरमैन सुभाष कलसाना को स्मृति चिह्न भेंट करते श्री विश्वकर्मा सभा के सदस्य और अन्य।
शाहाबाद। भगवान विश्वकर्मा दिवस पर विश्वकर्मा मंदिर संस्थान में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार पारंपरिक कारीगरों और हुनरमंद लोगों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। विशिष्ट अतिथि पार्षद ईशा सचदेवा ने कहा कि कारीगरों और शिल्पकारों की देश की तरक्की में अहम भूमिका है। मुख्य यजमान अनमोल वर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। सभा प्रधान होशियार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।