फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुना नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, डूबकर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Wed, 11 Jun 2025 06:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

संजौली घाट पर यमुना नदी में स्नान करने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले में एक दुखद हादसे ने तीन परिवारों को गमगीन कर दिया। बापौली थाना क्षेत्र के तहत संजौली घाट पर यमुना नदी में स्नान करने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की बताई जा रही है। तीनों दोस्त संजौली घाट पर यमुना नदी में स्नान करने गए थे। फिलहाल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिए हैं जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


तीनों की हुई पहचान

 जानकारी के मुताबिक बापौली क्षेत्र के संजौली यमुना घाट पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन किशोर नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों नदी के गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। तीनों लड़कों की पहचान हिमांशु पुत्र जय भगवान गांव मछरौली उम्र 17 साल व अवि पुत्र पंकज निवासी दिल्ली उम्र 12  साल और नितिन पुत्र सुरेश निवासी बड़ौत यूपी उम्र 14 साल कै तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें