फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चाकू की नोक पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-24 के पास उग्राखेड़ी मोड पर आइसक्रीम विक्रेता से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-2 की टीम ने शनिवार शाम को जलालपुर गांव के पास हरिद्वार बाइपास से विद्यानंद कॉलोनी निवासी पवन, जलमाना गांव के कमल और यूपी के शामली के चौसाना के नितिन को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि तीन मई की रात को करीब 10:30 उग्राखेड़ी मोड सेक्टर-24 में अनिल यादव आइसक्रीम बेच रहे थे। उसी समय चार युवकों ने उसके साथ चाकू की नोक पर लूट की थी। आरोपी उसके जेब से 3500 रुपये और मोबाइल फोन लूटकर ले गए थे। पुलिस ने चांदनी बाग थाने में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू की थी। शनिवार शाम को पुलिस ने हरिद्वार बाइपास से कमल, पवन, नितिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में नेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें