फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में पिता-बेटी सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-गोहाना हाईवे पर एनसी कॉलेज के पास साहिब फिलिंग स्टेशन के सामने दो बाइक टकराने से तीन लोग घायल हो गए। वेद प्रकाश वासी इसराना ने बताया कि वह बेटी अंशुल को बाइक पर एनसी मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहा था। जैसे ही हाईवे पर साहिब फिलिंग स्टेशन के सामने कट से एनसी मेडिकल की तरफ मुड़े पीछे से आ रहे मांडी वासी विनोद ने बाइक को टक्कर मार दी। विनोद उर्फ विक्की रोजाना की तरह मांडी से नौल्था में अपने काम पर जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में घायल पिता वेद प्रकाश, बेटी अंशुल वासी इसराना व दूसरी बाइक के चालक विनोद घायल हो गए। इनको इसराना के पास एक निजी अस्पताल लाया गया। थाना इसराना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें