फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाऊपुर गांव के पास मजदूरों से भरा टेंपो पलटने से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आगे चल रहे वाहन के अचानक कट मारने से बिगड़ा संतुलन
विज्ञापन

-घायल मजदूर को पीजीआई रोहतक किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। भाऊपुर गांव के पास रविवार शाम को कंपनी से काम खत्म कर घर लौट रहे मजदूरों से भरा एक टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। इनमें मुन्ना की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पीजीआई रोहतक दाखिल कराया है।
विज्ञापन

कुलदीप नगर पानीपत निवासी सन्नी ने बताया कि वे भाऊपुर गांव स्थित कंबल की एक फैक्टरी में काम करते हैं। फैक्टरी प्रबंधन ने मजदूरों को लाने और वापस घर छोड़ने के लिए टेंपो लगा रखा है। वे रविवार शाम को छुट्टी के बाद नौ मजदूर एक टेंपो में सवार थे। उनका टेंपो भाऊपुर गांव के पास पहुंचा तो आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक कट मार दिया। इससे चालक टेंपो से नियंत्रण खो बैठा। टेंपो सड़क पर पलट गया। इसमें मुन्ना सहित तीन मजदूरों को चोट आई है। दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। मुन्ना को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना इसराना पुलिस के प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। इसमें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें