-किसान बोले- काफी पहले हो चुकी है पीआर धान की खरीद
-उठान नहीं होने से अभी तक नहीं किया गया धान का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इसराना अनाज मंडी में सोमवार तक 31621 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है और इसमें से अभी तक 28335 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसमें से खरीद एजेंसी हैफेड ने अभी तक 22875 क्विंटल की खरीद की गई है और प्राइवेट एजेंसी ने 5460 क्विंटल पीआर धान खरीदी है।
प्राइवेट एजेंसी ने अपनी 5460 क्विंटल पीआर धान का उठान कर लिया गया है, लेकिन हैफेड ने अब तक सिर्फ 16159 क्विंटल धान का ही उठान किया है। इससे हैफेड द्वारा खरीद किया बाकी धान का अभी भी अनाज मंडी से उठान नहीं हो पाया है। इसराना मंडी के प्रधान जयकरण जागलान ने खरीद एजेंसी हैफेड व जिला प्रशासन से खरीदी गई सारी पीआर धान का उठान जल्द-से-जल्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के उठान के बाद ही किसानों को भुगतान हो पाएगा।
किसान मुकेश, चंद्र व राजपाल ने बताया है कि इसराना मंडी में हैफेड द्वारा खरीदी पीआर धान का उठान जल्द किया जाए। किसानों ने बताया कि उनकी धान तो काफी पहले खरीदी जा चुकी है पर उठान नहीं होने से उनको अब तक भुगतान नहीं मिली है।
38