फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हेडिंग अवैध खनन के शक में स्कॉर्पियो से तीन दोस्तों की हत्या, नौ नामजद

Fri, 12 Jun 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा (पानीपत)। समालखा खंड के डिकाडला गांव में बुधवार रात अवैध खनन की शिकायत के शक में तीन दोस्तों नरेंद्र (45), विनोद (46) और अनीप (35) की स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्कूटी सवार तीनों को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सात फीट ऊपर उछलकर 25 मीटर दूर खेतों में जा गिरे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
घटना बुधवार रात करीब नौ बजे डिकाडला-आट्टा गांव सड़क पर हुई। तीनों दोस्त खेतों से लौटते समय सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। काले रंग की स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने पहले नजदीक आकर उनकी पहचान की। इसके बाद गाड़ी पीछे ले जाकर उन्हें तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूरी पर गाड़ी में आग लग गई थी। वे गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के मनीष और उसके भाई समेत नौ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। समालखा थाना पुलिस ने नरेंद्र के भाई की शिकायत पर नौ लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने हत्या और दंगा करने समेत चार धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं।


अवैध खनन की शिकायत बनी हत्या का कारण
नरेंद्र के भाई वीरेंद्र गाहल्याण ने बताया कि बुधवार शाम उन्हें फोन पर हमले की जानकारी मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और नरेंद्र तथा उनके साथियों को अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में नरेंद्र ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले खनन विभाग ने मनीष की ट्रॉली और डंपर जब्त किया था।
मनीष को शक था कि नरेंद्र ने ही उसकी शिकायत की थी। इसी वजह से मनीष उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया। यह जानकारी वीरेंद्र गाहल्याण ने पुलिस को भी दी है।



लाठी-डंडों से भी हमले का आरोप, पुलिस की टीमें सक्रिय
परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के बाद हमलावरों ने लाठी, डंडों और गंडासी से भी हमला किया। उन्हें मरा समझकर हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन



डिकाडला गांव में तीन लोगों की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है और नौ लोगों को नामजद कर हत्या, दंगा करने और साजिश के तहत वारदात करने समेत चार धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की चार टीम हत्यारोपियों की धरपकड़ में लगी हैं। पुलिस हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें