फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव कुराड़ में घर में घुसकर लाठी डंडो से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को थाना सनौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि गांव कुराड़ निवासी बलजीत ने 14 फरवरी को दी शिकायत में बताया कि वह 13 फरवरी को पड़ोस में नाई की दुकान में कटिंग करवाने के लिए गया था। इसी दौरान गांव निवासी अंकित, हरिओम, विक्की, राहुल, नरेश, गुलाब व इनके अन्य कई साथी वहां पर आए और उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। वहां से बचकर वह अपने घर पर आ गया।
कुछ देर बाद सभी आरोपी लाठी, डंडों व तेजधार हथियार लेकर आए और घर के अंदर घुसकर उसके उपर लाठी, डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया। उसने बचाव के शोर मचाया तो आसपड़ोस के लोगों को घर की तरफ आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

बलजीत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा पर आरोपी ठिकाने बदलते रहे। पुलिस ने बुधवार को आरोपी अंकित, विकाश उर्फ विक्की व हरिओम निवासी कुराड़ को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए तीन डंडे बरामद कर तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब वारदात में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें