पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मंगलवार को रविंद्र के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को एमजेआर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खलीला निवासी प्रदीप, करहंस निवासी सतनारायण और दिवाना निवासी राज राहुल के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। थाना चांदनी बाग में रविंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि गांव के ही रहने वाले तीन सगे भाई प्रदीप, कुलदीप व बिल्लू काफी समय से उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। रंजिश के चलते इन्होंने एक झूठा मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। केस में 27 फरवरी को कोर्ट में तारीख पेशी के बाद वह सेक्टर 25 में भाई के पास जा रहा था। खादी आश्रम के सामने पहुंचा तो वहां प्रदीप ने ऑटो रुकवाकर जबरदस्ती खींच लिया और लाठी, डंडों व सरियों से हमला कर बुरी तरह से पीटा।