फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोर गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। घरों और मंदिर में चोरी समेत बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने शनिवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल, एक बाइक बरामद कर उनसे पूछताछ की और चोरी केजेवरात बरामद करने के लिए रविवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी सुनील का पहले भी आपराधिक रिकाॅर्ड है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज है। आरोपी वर्ष 2018 में जेल से बेल पर बाहर आया था।
विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शनिवार शाम गश्त के दौरान पुलिस ने सूचना पर सुनील निवासी गढ़ी सिकंदरपुर को दबोचा। गहनता से पूछताछ पर आरोपी ने बतरा कॉलोनी के राहुल व कुलदीप नगर के सोनू के साथ मिलकर 28 सितंबर को पूजा विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी सुनील की निशानदेही पर आरोपी सोनू को कुलदीप नगर से और आरोपी राहुल को बतरा कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में इसके अतिरिक्त बाइक चोरी की एक वारदात सहित चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने पुलिस को बताया गिरोह का सरगना आरोपी सुनील है। तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की एकाएक उक्त वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन





चोरी की इन वारदातों का हुआ खुलासा:

1. तीनों ने मिलकर 28 सितंबर को पूजा विहार कॉलोनी में घर से मोबाइल फोन व जेवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। इस बारे थाना माॅडल टाउन में मुन्ना निवासी पूजा विहार कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।



2. 21 जुलाई की रात अहर गांव में मंदिर के दानपात्र से 30 हजार रुपये चोरी किए। इस वारदात बारे थाना मतलौडा में मंदिर के पुजारी बाबा दयानंद नाथ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।



3. 5 मई को सुताना गांव में घर से 30 हजार रुपये व एक गैस सिलिंडर चोरी किया। इस वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में कविता निवासी सुताना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।



4. 17 सितंबर 2023 को कुलदीप नगर में घर से चूल्हा व गैस सिलेंडर चोरी किया। थाना पुराना औद्योगिक में दीपक निवासी कुलदीप नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन




5. करीब ढाई महीने पहले नारायणा नहर से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें