फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक सवार युवक से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने महावीर कॉलोनी में बाइक सवार युवक से लूट करने वाले तीन आरोपियों को असंध रोड नहर पूल के पास से काबू किया है। आरोपियों की पहचान सफीदों की आदर्श कॉलोनी निवासी गोविंद, संदीप व राहुल उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे चार हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उन्होंने युवक से लूटी 30 हजार की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए।
विज्ञापन

विराट नगर निवासी सारांश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह महाबीर कॉलोनी स्थित अपनी हैंडलूम फैक्टरी में गया हुआ था वहां से पिता ने उसको ग्राहक के साथ पैसे लेने के लिए जीटी रोड स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर भेज दिया। ग्राहक ने एटीएम से 30 हजार रुपये निकालकर उसको दे दिए। वह फैक्टरी लौट रहा था। इस दौरान फैक्टरी से करीब 70 मीटर पहले गली में एक बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मारकर और मारपीट कर उससे 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। आरोपी बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे। थाना शहर में सारांश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें