फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना मोड पर युवक का रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशनपुरा निवासी नवीन उर्फ नीशू, गौरव उर्फ पिंडी और गोहाना देवीपुरा निवासी साहिल ने कहासुनी होने पर युवक पर हमला किया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बताया कि सुताना निवासी दीपक शिकायत में बताया था कि वह और डिडवाड़ी गांव निवासी उसका दोस्त गोल्डी 18 अप्रैल को रात करीब 11:30 बजे सेक्टर 11 स्थित अर्चना डायग्नोस्टिक सेंटर से घर जा रहे थे। रास्ते में वे दोनों गोहाना मोड़ के पास सिगरेट पीने के लिए रुक गए। उसी समय पर वहां पर नीशू और उसके दो अन्य साथियों के साथ कहासुनी हो गई। जब वह वहां से वे दोनों घर जाने लगे तो तीनों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया और गली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद पिंडी, गोलू, गौरव और उनके अन्य साथी लाठी डंडों से लैस होकर वहां आए और सभी ने मिलकर उस पर हमला का दिया था। थाना सेक्टर-29 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें