फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यार्न कारोबारियों से ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धागा उद्यमी से 15 लाख रुपये का धागा खरीद कर ठगी के मामले में सीआईए-1 की टीम ने मंगलवार देर शाम पैप्सी पुल के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मस्ताना चौक पठान मोहल्ला निवासी दीपक कपूर, वार्ड 11 किला निवासी राजेश रॉय रत्न और मुखीजा कॉलोनी निवासी राहुल को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने अपने साथी प्रीत के साथ मिलकर शहर के यार्न कारोबारियों के साथ ठगी की थी।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि सोनीपत के ढुराना गावं निवासी अरविंद ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनकी उग्राखेड़ी काला आंब रोड पर श्याम यार्न के नाम से फैक्टरी है। 11 सितंबर 2025 को प्रीत, राहुल, दीपक कपूर, राजेश ने 3744 किग्रा धागे का ऑर्डर दिया। उसने 13 सितंबर 2025 को धागा सेक्टर-25 स्थित उनकी फैक्टरी में भिजवा दिया। माल के भुगतान के लिए उन्होंने 2 लाख 29 हजार 979 रुपये का एक चेक दिया। उसने बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसी तरह से कई अन्य कारोबारियों से भी ठगी हुई थी।



इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। एक आरोपी प्रीत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मंगलवार शाम टीम ने राहुल, दीपक कपूर व राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान सख्ती से पूछताछ की जाएगी। साथ ही ठगी के पैसे बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



इनके साथ की थी ठगी -

-गुप्ता यार्न से 5 लाख 95 हजार 456 रुपये
-महादेव टेक्सटाइल मील से 4 लाख 45 हजार 410 रुपये
-निर्मल बाला जी कॉट स्पिन से 2 लाख 10 हजार रुपये
-महादेव टेक्सटाइल गंगापुरी रोड से 4 लाख 47 हजार 210 रुपये
-गुप्ता यार्न गोहाना रोड से 5 लाख 94 हजार 928 रुपये
निर्मल बाला जी स्पिन टैक्स नोल्था से 2 लाख 10 हजार 263 रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें