फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सोमनाथ दर्शन के लिए आठ जून को जाएगी विशेष ट्रेन

Thu, 28 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आठ जून को सोमनाथ दर्शन के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र से ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत लोग जा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के निशुल्क दर्शन कराना है। इस योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा संबंधी बाधाएं और स्थानीय व्यवस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा में रुकावट न बनें। व्यक्ति को एमबीबीएस डॉक्टर से मेडिकल बनवाकर देना होगा। इसके बिना यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना अनुमति के ट्रेन में बैठता है तो उसे अगले स्टेशन पर नीचे उतार दिया जाएगा।


इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसरलहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल (मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना) पर छह जून तक आवेदन कर सकते है।
आवेदन के लिए वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र), आवेदनकर्ता का परिवार पहचान पत्र नंबर, आवेदक द्वारा ऑनलाइन स्व-घोषणा पत्र देना होगा। पात्रता मापदंड के तहत आवेदक हरियाणा का वास्तविक निवासी होना चाहिए और उसके पास इस आशय का सत्यापित पारिवारिक पहचान पत्र होना चाहिए। आवेदक की आयु 80 वर्ष से अधिक है और पीपीपी द्वारा सत्यापित स्रोतों से आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष तक होनी चाहिए। व्यक्ति को आवेदन करने के बाद इसकी सूचना जिला सूचना विभाग के कार्यालय में देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें