पानीपत। थाना किला पुलिस टीम ने राकेश कॉलोनी में महिला व उसके ससुर पर रॉड से हमला कर चोट मारने के तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम राकेश कॉलोनी निवासी तरुण, अरुण व सतपाल बताए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है।
थाना किला के प्रभारी सुरेश ने बताया कि राकेश नगर निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 जनवरी को वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी होकर एक महिला से बात कर रही थी, तभी पीछे से अरुण ने रॉड से हमला कर दिया। पप्पू, अरुण व देव ने लात, घूंसों से उन पर वार किए। अरुण ने रॉड से वार कर उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी, उसका ससुर बचाने के लिए आया तो सीमा नाम की महिला ने सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया, उसको व उसके ससुर को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।