फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम ने चलाया ऑपरेशन, एक दिन में 100 टन मलबा उठाया

विज्ञापन
शहर में कूड़ा उठाते जेबीएम की टीम। स्रोत : निगम
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने शनिवार को मलबा उठान के लिए ऑपरेशन चलाया। निगम की टीमों ने दो जेसीबी और 10 ट्रैक्टर-ट्राॅली की मदद से एक ही दिन में करीब 100 टन मलबा उठाया। इसके लिए 20 कर्मचारी अलग से लगाए गए।
विज्ञापन

शहर में पिछले एक महीने से कूड़े और मलबे का उठान नहीं हो पा रहा था। निगम 24 पार्षदों ने शुक्रवार को मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। पार्षदों ने कहा कि वे हाउस की बैठक में जेबीएम के खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहते थे। अधिकारी हर बार आश्वासन देकर टाल देते हैं। जेबीएम के अधिकारियों ने कूड़ा उठान की व्यवस्था में सुधार लाने का भरोसा दिया था। निगम ने शनिवार को ही मलबा उठान के लिए कार्रवाई तेज की। नगर निगम के एक्सईएन एवं सफाई शाखा के नाेडल अधिकारी नवीन कुमार सहरावत की देखरेख में 10 ट्रैक्टर-ट्राली और दो जेसीबी लेकर शहर में कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलेशन (सीएंडडी) वेस्ट का उठान किया, इसमें कंक्रीट, ईंटें, लकड़ी, धातु, और प्लास्टर का उठान किया।
कूड़ा उठान के लिए जेबीएम तैयार
जेबीएम ने शहर कूड़ा उठान के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। जेबीएम ने 75 गाड़ियों को लगाया है। कंपनी ने 15 फरवरी तक डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में 100 गाड़ी करेगा, इसके बाद अगले महीने इनकी संख्या 150 किया जाएगा। पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि निगम के व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, इनको उठाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें