फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी बढ़वाने के लिए धागा मजदूरों ने किया धरना प्रदर्शन, सीटू ने दिया समर्थन

विज्ञापन
Thread workers staged sit-in to increase wages, CITU supported - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत टोल प्लाजा पर देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में किसान मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयोजक डॉ. सुरेंद्र मलिक भारतीय किसान यूनियन के नेता राम कृष्ण आर्य ने की। किसानों के धरने प्रदर्शन के साथ जिले के मजदूर संघ ने भी अपना धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हाली पार्क पानीपत में मंगलवार को सीटू संबंधित इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में धागा उद्योग के मजदूरों ने हरियाणा सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन लागू करने वाले,श्रम कानूनों को लागू करने वाले और मजदूरों के खिलाफ बनाए गए कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर धागा उद्योग के मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों को संबोधित करते हुए सीटू प्रदेश सचिव सुनील दत्त ने कहा कि पानीपत के उद्योग में लाखों श्रमिक काम करते हैं जो पानीपत के एक्सपोर्ट उद्योग का दिल है। आज वह महंगाई की मार के चलते मजदूरी न बढ़ने पर परिवार का गुजर-बसर करने में भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सरकार ने सितंबर 2020 के संसद सत्र में 44 श्रम कानून खतम कर 4 लेबर कोड कानून मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए पास किए। पिछले 2 साल से एक भी रुपया मजदूरी का नहीं बढ़ा है मजदूरों में भारी रोष है। इस रोष के चलते हुए धागा के मजदूरों ने रोष प्रदर्शन का ऐलान किया कि हरियाणा सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन लागू करवाने के लिए आंदोलन करेंगे और तमाम उद्योगों में श्रम कानून लागू हो इसके लिए सीटू स्पिनिंग उद्योग के मजदूरों का आंदोलन का समर्थन कर रही है। यूनियन के महासचिव जय भगवान ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सीटू किसी भी हालत में मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। हरियाणा सरकार और पानीपत के फैक्ट्री प्रबंधकों से और श्रम विभाग से मांग करते हैं कि तुरंत जुलाई 2020 से बड़े हुए महंगाई भत्ते के अनुसार उद्योग के मजदूरों का न्यूनतम वेतन दिया जाए वरना संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें