पानीपत। टीडीआई पुल रेलवे लाइन के पास दो प्रवासियों के साथ तीन बदमाशों ने मारपीट कर 20 हजार रुपये की लूट लिए। जीआरपी थाना ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
तनवीर निवासी गांव धाठाघाट थाना जलालगढ़ जिला पूर्णिया बिहार ने जीआरपी को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह चार महीने से कुराड़ गांव में अपने साथियों के साथ गन्ना छिलाई का काम करता है। वह 31 मार्च को अपने साथी मोहम्मम मुजफर के साथ देवीलाल पार्क पानीपत में घूमने आया था। वे दोपहर के समय टीडीआई पुल के पास रेलवे लाइन की तरफ चले गए। वहां तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। बदमाश उससे 12 हजार रुपये और मुजफर आठ हजार रुपये लूट ले गए। जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है।