फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रामलीला में बड़े दिनों बाद मिली है ये दारू... गीत बजा, दे दारू, दे दारू गाने पर झूमे कलाकार

Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन के मंच पर मंचन के बीच, बड़े दिनों बाद मिली है ये दारू, दे दारू, दे दारू... गाना बज गया। यही नहीं रामलीला में राक्षस और देवताओं का अभिनय करने वाले कलाकार गाने पर जमकर झूमे। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया जिसमें लोगों ने रामलीला कमेटी के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर ही कमेटी से इस्तीफा मांगा है।
वायरल वीडियाे रविवार का बताया जा रहा है। मंच श्री सनातन धर्म रामलीला सभा का नजर आ रहा है जिसमें मंच पर पांच कलाकार नजर आ रहे हैं। इनके हाथ में गिलास और बोतल है। करीब एक मिनट के वीडियो में कलाकार गाने पर गिलास और बोतल लेकर झूम रहे हैं। इसका वीडियो सोमवार को शहर के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो गया। लोगों ने रामलीला के मंच पर दर्शकों के सामने इस तरह का गाना चलाने की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं रामलीला में शिवजी का अभिनय कर रहा था। उस समय अपने अभिनय के लिए तैयार हो रहे थे। उस समय तक गाना बज चुका था। मंच संचालक से इस बारे में पूछा गया है। इस तरह के गाने पर रोक लगाई है।
- तरुण गांधी, प्रधान, श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें