फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार की दिवाली बचत उत्सव बनेगी : मनोहर

Sun, 28 Sep 2025 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
प्रबुध लोगों को संबो​धित करते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : credit
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीएसटी की दरों में संशोधन के बाद शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें शहर के उद्यमी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और दूसरे क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग शामिल रहे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने इसे दिवाली का बचत उत्सव बताया और कार्यकर्ताओं को जीएसटी के सुधारों का लाभ उपभोक्ताओं को दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सरकार भी नजर रख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और संयोजक संजय अग्रवाल रहे। उद्यमियों और व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित प्रश्न पूछे।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जीएसटी दर सुधार के बाद भारत की कर व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव आया है। आजादी के बाद कर प्रणाली में यह बड़ा सुधार है, जिससे नई आर्थिक क्रांति का शुभारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने 21 सितंबर को राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस सुधार को जीएसटी बचत उत्सव की संज्ञा दी थी।
विज्ञापन

व्यापारियों के सवालों के दिए जवाब
डीईटीसी गौरव चहल और ईटीओ योगेश भारद्वाज ने व्यापारियों के जीएसटी की जानकारी दी। व्यापारियों ने इससे संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने इनके उत्तर देखकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। एक व्यापारी ने कहा कि उनके पास पुराने रेट का स्टॉक है तो वे क्या करें। अधिकारियों ने बताया कि नए स्टॉक पर नए रेट होंगे। पुराने को पुराने के हिसाब से बेच सकते हैं। मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह व एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रबुध लोगों को संबोधित करते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल। स्रोत : सूचना विभाग- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें