इसराना। भंडारी गांव के ग्रामीणों ने सरपंच सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब इसराना में संत बाबा राजेंद्र सिंह महाराज को राहत सामग्री की तीन ट्राॅली व 2.21 लाख रुपये की राशि भेंट की जिससे पंजाब में आई आपदा में लोगों की मदद की जा सके। इस दौरान संत बाबा राजेंद्र सिंह द्वारा ग्रामीणों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। संत बाबा राजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक आपदा में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। मौके पर निरंजन शर्मा, पूर्व सरपंच प्रेम सिंह, देवी सिंह, रणबीर नंबरदार, जयभगवान सैनी, कृष्ण फ़ौजी, सतबीर बिजला, सत्यवान, कुलदीप, सुरजीत व आजाद नंबरदार मौजूद रहे। संवाद