फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चेन स्नैचिंग गिरोह का फरार चल रहा तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सीआईए वन पुलिस टीम ने समालखा में रेलवे रोड पर महिला के गले से चेन झपटने की वारदात में शामिल फरार आरोपी को शुक्रवार देर शाम को पानीपत के सेक्टर 18 मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिलशाद निवासी बाकनेर नरेला दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने चेन स्नैचर गिरोह के सरगना दिल्ली के बाकनेर गांव के आरोपी सुनील और अमित उर्फ मीता को बीती एक नवंबर को समालखा में पट्टीकल्याणा फ्लाई ओवर पुल के नीचे से काबू किया था। पूछताछ में आरोपियों से थाना समालखा क्षेत्र की चेन स्नैचिंग की चार वारदातों का खुलासा हुआ था। वारदातों के संबंध में समालखा में केस दर्ज हैं। गिरोह के सरगना आरोपी सुनील ने पूछताछ में समालखा की तीन वारदात आरोपी अमित उर्फ मीता के साथ और एक वारदात आरोपी दिलशाद निवासी बाकनेर नरेला दिल्ली के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकारी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

इसके बाद पुलिस फरार आरोपी दिलशाद की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।अब आरोपी दिलशाद को सेक्टर 18 कट से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया झपटी सोने की चेन साथी आरोपी सुनील ने दिल्ली में बेचकर उसको हिस्से के 12 हजार रुपये दिए थे। आरोपी ने दो हजार रुपये खाने पीने में खर्च कर दिए, जबकि पुलिस ने आरोपी दिलशाद के कब्जे से बचे 10 हजार रुपये बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि वारदात के संबंध में थाना समालखा में नेहा निवासी वार्ड-11 समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें