फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेरा सिकलीगर पंचायत में चार परिवारों की झोपड़ियों जलाई, बच्चे समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डेरा सिकलीगर पंचायत की सीमा में बराना गांव की 15 एकड़ जमीन में बनी चार परिवारों की झोपड़ी में आग लगा दी। परिवारों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इसमें छह वर्षीय बच्चा और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित परिवार ने सिकलीगर गांव के सरपंच पर 15 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की मंशा से हमला कराने और आग लगवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बराना गांव निवासी सुनेहेरी ने बताया कि उनके गांव में पहले एक पंचायत थी, लेकिन कुछ समय पहले दो पंचायत बनी है, एक पंचायत बराना गांव और दूसरी डेरा सिकलीगर के नाम से है। डेरा सिगलीगर पंचायत की सीमा बराना गांव से थोड़ा हटकर है। बराना गांव की 15 एकड़ जमीन सिकलीगर पंचायत की सीमा है। इस 15 एकड़ जमीन के कुछ हिस्से में बराना के 50 से अधिक परिवारों की झोपड़ी बनी है। इसके अलावा कई एकड़ में डेरा सिकलीगर पंचायत के लोग कब्जा किए हुए है। आरोप है कि डेरा सिकलीगर का सरपंच अब पूरी 15 एकड़ पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वे शुक्रवार को झोपड़ियों में थे। इसी बीच डेरा सिकलीगर पंचायत के सरपंच विकास ने 100 से अधिक महिलाएं व 80 से अधिक पुरुष भेजे और कब्जा करने की नियत से उनकी चार झाेपड़ियों में आग लगा दी। इसमें एक झोपड़ी रेखा, दूसरी सुनेहेरी, तीसरी भक्ति और चौथी बलजीत की है। उनका सामान जलकर राख हो गया। अब वह गांव में नजदीकी के मकान में रह रहे हैं।
बराना गांव की रहने वाली रेखा ने बताया कि डेरा सिकलीगर पंचायत के सरपंच ने साजिश के तहत लोगों को भेजकर उनके झोपड़ियों में आग लगवाई है। उन्होंने विरोध किया तो सैकड़ों की संख्या में आई महिलाओं व पुरुषों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने अपने आग बुझाने का प्रयास किया तो उन्हें पकड़ कर बैठाया गया। उनकी आंखों के सामने आशियाने चले और वह कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन

बलजीत ने बताया कि इस मामले में उसका छह वर्षीय बेटा नैतिक, महिला मोनी पत्नी विक्रम और चन्नो पत्नी चिमन लाल ने अपने झोपड़ी बचाने की कोशिश तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें तीनों को गंभीर चोट आई है। उनका नागरिक अस्पताल में इलाज कराया गया है। आरोपियों ने धमकी दी कि सामान नहीं उठाया तो उसमें भी वह आग लगा देंगे और उन्हें जान से मार देंगे।
गांव के सोनू ने बताया कि उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सभी झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी। इस आग से उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर सरपंच विकास समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें