फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्यापारी के घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी ले गए चोर

Tue, 02 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-24 में व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोर करीब सात लाख रुपये की नकदी और आठ लाख रुपये के गहने ले गए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया।
वारदात शनिवार की रात को हुई। सेक्टर-24 निवासी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि उनका इंजन ऑयल का व्यापार है। शनिवार को दिल्ली में उनके रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ गए थे। रविवार रात को जब वह घर पहुंचे तो उनके मकान का मुख्य दरवाजा टूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर देखा तो कमरे में रखी लोहे की अलमारी का पूरा गेट उखड़ा था और अलमारी के लॉकर में रखे 6.90 लाख रुपये की नकदी और करीब आठ लाख रुपये के जेवर नहीं थे।
सूचना मिलते ही चांदनी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौक का निरीक्षण किया। इसके बाद एफएसएल की टीम ने भी निरीक्षण किया। टीम ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें