फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौज के लिए रात में करते थे छीनाझपटी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में राहगीरों से लूट और छीना झपटी करने वाले गिरोह का सीआईए-3 की टीम ने पर्दाफाश कर दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात को शहर में निकलते थे। सुनसान स्थानों पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी एक महीने में छह वारदातों काे अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने इनका खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी दिन के समय अपने घरों में रहते थे या फिर लूट के पैसे को मौज मस्ती में उड़ाते थे।
विज्ञापन

बुधवार को डीएसपी सतीश वत्स ने जिला सचिवालय स्थित सभागार में मीडिया से रूबरू होकर पूरे मामले का पटाक्षेप किया । उन्होंने बताया कि शहर में काफी समय से रात को लूट और छीना झपटी की वारदातें हो रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया था। मंगलवार को सीआईए-3 की टीम ने चौटाला रोड पर पावर प्लांट से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान हरिनगर निवासी अभिषेक उर्फ बाबा, जीवन उर्फ प्रधान व सैनी कॉलोनी निवासी मनप्रीत उर्फ हन्नी नितिन उर्फ भूत के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 18 मई की देर रात अर्जुन नगर सपना मेडिकल हाल गली में पैदल जा रहे एक युवक से मारपीट कर दो मोबाइल फोन छीने थे। इसका मुकदमा थाना पुराना औद्योगिक में दर्ज है। इसके अतिरिक्त राहगीरों से मोबाइल व नगदी लूट की पांच अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि वह नशे की लत को पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। रात को नौ बजे के बाद निकलते थे। सुनसान जगह पर जहां अंधेरा होता था वहां वारदात को अंजाम देते थे। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें