फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला व बच्चों को बंधक बनाकर लूटे 52 हजार व सोने के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोस अली में दो भाइयों ने एक घर में घुसकर महिला व उसके बच्चों को बंधक बनाकर मकान से 52 हजार रुपये व लाखों के सोने के जेवर लूट लिए। इनमें से एक आरोपी पीड़ित परिवार का जानकार है। इन्होंने चाकू की नोक पर सबको बंधक बना लिया था। महिला ने वारदात के बाद अपने पति को इसकी सूचना दी। वह घर आए और चांदनी बाग थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई । पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर महिला की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोसअली निवासी मंजरी खातून ने बताया कि 17 मई को उसके पति जफर अली अपने भाई के पास काबड़ी गांव गए थे। वह अपने दो लड़कों व दो लड़कियों के साथ दोपहर को अपने घर सो रही थी। इसी वक्त एक सरवर नाम का युवक उनके गेट की कुंडी खोलकर अंदर आया। उसके साथ उसका भाई भी था। सरवर घरों में पत्थर लगाने का काम करता था। इनके कदमों की आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई। सरवर ने उसका मुंह दबा लिया। उसके दो बेटों की भी आंख खुल गई। सरवर के भाई ने बच्चों को चाकू दिखाकर डरा दिया। इसके बाद उनकी अलमारी से 52 हजार रुपये, कान की सोने की बाली, नाक का कोका, सोने की चेन, चांदी की पायल व चांदी की चेन लूटकर वहा से फरार हो गए। फिर उसने अपने पति जफर अली को इसकी सूचना दी।

वर्जन-
चांदनी बाग थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की शिकायत पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें