फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिनभर लाइन में लगे रहे, 36 में से सात का ही बना दिव्यांग प्रमाण पत्र

Thu, 04 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में विकलांग प्रमाण-पत्र के लिए पंजीकरण करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को विशेष जांच शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में 36 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से आठ गैरहाजिर रहे। जबकि 11 को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। बोर्ड ने सात लोगों के प्रमाण पत्र बनाए। इस दौरान लोगों को कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ा। उनको ओपीडी में चिकित्सकों तक सामान्य मरीजों के बीच से होकर जाना पड़ा। इस दौरान काफी इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह हुड्डा की देखरेख में बुधवार को सुबह नौ बजे पंजीकरण कार्य किया गया। इस बार 75 लोगों के टोकन बुक किए गए थे। इनमें से 36 लोगों ने प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया। बोर्ड में शामिल चिकित्सकों ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की। इसमें आठ लोग गैरहाजिर मिले। 11 लोगों को रेफर कर दिया। 10 की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। इसके साथ एक मरीज ऑर्थो से संबंधित मिला। उनकी भी जांच की जा रही है। बुधवार को सात लोगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि शिविर में लोगों को हर संभव सुविधा दी गई। व्हील चेयर के साथ सहायक भी तैनात किया गया। किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

जिला नागरिक अस्पताल में विकलांग प्रमाण-पत्र के लिए पंजीकरण करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें