पानीपत। सनौली क्षेत्र के पत्थरगढ़ गांव में देर रात को छह-सात हमलावरों ने शाकिर के घर में घुसकर मारपीट की। शाकिर ने शोर मचाया तो आरोपियों ने तमंचो से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। शाकिर ने अपनी साढू और उसके साथियों पर हमला करने के आरोप लगाए। सूचना पर रात को ही सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शाकिर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पत्थरगढ़ के शाकिर ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने घर में सो रहा था। रात को करीब साढे 12 बजे उसका साडू अपने छह सात साथियों के साथ घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शाकिर घायल हो गया गया। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य भी उठ गए। शाकिर की मां ने शोर मचा तो हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने तीन राउंड हवाई फायर किए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
शाकिर के परिजनों ने डायल 112 और सनौली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सनौली थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही शाकिर को भी उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाकिर ने साडू और उसके साथियों पर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। -सनौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मारपीट करने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए थे। पीड़ित ने हवाई फायरिंग के आरोप लगाए हैं। अभी मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।