फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 से ज्यादा फीडरों पर रहेगी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इस रविवार भी जनरल मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके कारण जिले के 40 से ज्यादा फीडरों पर दो से 10 घंटे तक बिजली कटौती होगी। 11 केवी जलालपुर, झांबा, ननहेड़ा, जलालपुर, गोशाला, जलमाना, नूरपुर, छाजपुर, पत्थरगढ़, अतौल्लापुर और अधमी फीडरों पर सुबह साढ़े पांच से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन

11 केवी शिमला एपी, बापौली, अधमी, जलमाना, संजौली, मिर्जापुर, कटारिया, भाटिया, डाडौला समेत देवी मंदिर, रिसालू फीडरों पर सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक शटडाउन रहेगा। बाईपास इंड, कालखा, सुताना, मतलौडा एपी, डोढपुर, नारायणा, गांव गवालड़ा, गांव मनाना फीडरों पर सुबह 10 से शाम चार बजे शटडाउन रहेगा। नौल्था, बुढ़शाम, डिडवाड़ी समेत पांच इंड फीडर और सेक्टर-6, सलारगंज गेट, लघु सचिवालय, सेक्टर-8, स्काई लार्क, पालिका बाजार, गीता मंदिर, काबड़ी एपी और रोड, सिद्धार्थ नगर फीडर पर सुबह आठ से 10 बजे तक शटडाउन रहेगा। 33 केवी मांडी फीडर पर सुबह नौ से 12 बजे तक, 33 केवी कुटानी फीडर पर सुबह छह से सात बजे तक, 132 केवी इसराना पर सुबह छह से आठ बजे तक, गीता मंदिर, सलारगंज गेट क्षेत्र, सिविल अस्पताल में सुबह सात से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें