पानीपत। बिजली का रविवार को महाकट रहेगा। ऐसे में उमस भरे माैसम में लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। बिजली निगम की एवीटी सेल के अनुसार 132 केवी छाजपुर में ट्रांसफार्मर-2 पर दाेपहर 3 से शाम 4:30 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दाैरान 33 केवी अभिटेक्स, 33 केवी मित्तल, 33 केवी गाेल्डन, गांव जलालपर, बापाैली, गाेला, सिंबलाख अधमी, संजाैली, भल्लाैर, जांबा, नहरपार, 11 केवी निजी फीडर कटारिया फार्म, रामा कृष्णा, सचदेवा, जिंदल, हेचरी, शनि मंदिर, रिसपुर व अासपास की बिजली बंद रहेगी।
इसी दाैरान ट्रांसफार्मर-3 पर मरम्मत कार्य चलने से संजाैली, काला आंब, देवी मंदिर, मित्तल कार्डिंग, इंद्रजीत, रेहलन, गाेविंद प्रकाश गांव उग्रा खेड़ी, पत्तरगढ़, कुराड़, सनाैली, 11 केवी निजी फीडर भाटिया, राघव, हनुमान मंदिर, अमृत काेटेक्स, पदमश्री व आसपास की बिजली बंद रहेगी। 33 केवी उरलाना, अटावला, दरियापुर, स्काई लार्क, मानसराेवर, अदियाना, व आसपास की बिजली सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी अटावला से जुड़े गांव अटावला, अदियाना, बायाेगैस व आसपास की बिजली सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन निजी सनाैली राेड इंडस्ट्री की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन गाेहाना राेड से जुड़े गाेहाना राेड चाैक, शिव नगर, खन्ना राेड व अासपास की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी डाहर से जुड़े 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर एएसएम, फेस-3, गुप्ता ओवरसीज की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी बाल जाटान से जुड़े गांव बालजाटान, खंडरा, 11 केवी निजी फीडर जय ज्याेति, एनके हेचरी, डैजल, साेनिया, सरला व आसपास की बिजली सुबह 8:30 से दाेपहर एक बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 से जुड़े 33 केवी सनाैली राेड व33 केवी सेक्टर-24 की लाइन पर सुबह 7 से दाेपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दाैरान सेक्टर-11/12 एरिया, सेक्टर-24, सनाैली राेड, न्यू हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी, पुरानी सब्जी मंडी, ऊझा राेड एरिया, एकता विहार काॅलाेनी, सेक्टर-25, 11 केवी निजी फीडर श्रीराम, बलजीत नगरच भी गाैडा मंदिर एरिया, बबैल राेड एरिया, गणपति, अमृत काेटेक्स, लखीना हैंडलूम, शिव मंदिर, नरेंद्र नगर, पीर बाबा, आर्य नगर व धूम सिंह नगर सहित आसपास की बिजली बंद रहेगी। 33 केवी दीवाना से जुड़े 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर हरे कृष्णा की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 से जुड़े सेक्टर-29 पार्ट-2, नमाे नमाे, निंबरी, राॅ वाटर, ईटीपी, बाला जी, जागरण, प्रिंस हैंडलूम, कृष्णा, प्रकाश हैंडलूम व स्वास्तिक की बिजली सुबह 8 से दाेपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। ब्यूरो