पानीपत। पानीपत के ट्रांसपोर्टर नगर में खड़े ट्रकों से एसीएम चोरी करने वाले चोर बुलंदशहर जेल में बंद मिले। दिल्ली के एक आरोपी से पूछताछ के बाद उनके बारे में जानकारी मिली। पानीपत पुलिस ने दोनों को बुलंदशहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की है।
31 मई की रात को पेट्रोल पंप के पीछे ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर खड़े छह ट्रकों से एसीएम चोरी हो गए थे। चांदनीबाग थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। 13 जून को पुलिस ने दिल्ली के कबीरपुर निवासी यासीन को गिरफ्तार किया था। जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में यासीन ने बताया कि उसने अपने साथी कबीर नगर गोकुलपुर निवासी नसीर व बैंक कॉलोनी बुद्ध विहार निवासी सरताज के साथ मिलकर वारदात की थी। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि नसीर और सरताज को एनडीपीएस एक्ट में यूपी के बुलंदशहर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया था। इसके बाद पानीपत पुलिस ने बुलंदशहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ क जा रही है।