फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तौल में झोल, कहीं 100 तो कहीं 150 ग्राम अधिक ले रहे

विज्ञापन
अनाज मंडी में तौल कराते डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और उनके साथ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पानीपत। रबी सीजन में गेहूं व सरसों की सरकारी खरीद पर तौल में झोल किया जा रहा है। मंडी में कहीं 100 तो कहीं 150 ग्राम अधिक गेहूं लिया जा रहा है। पानीपत अनाज मंडी में वजन के लिए किसान और आढ़ती आमने-सामने हो गए। किसान ने आढ़ती पर प्रति बैग 150 ग्राम अधिक वजन करने के आरोप लगाए। आढ़ती ने नमी के कारण अधिक वजन करने की बात मानी है। आढ़ती ने उनके ही नहीं पूरी मंडी में 150 ग्राम अधिक गेहूं लेने की बात कही।
विज्ञापन

इन सबके बीच उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसराना की नई अनाज मंडी में औचक निरीक्षण में सरसों का कांटे पर वजन कराने में 100 ग्राम का अंतर पाया। उपायुक्त ने किसान को पूरी ढेरी के लिए 100 ग्राम प्रति कट्टे के हिसाब से सरसों देने के निर्देश दिए। साथ ही मार्केट कमेटी सचिव और दूसरे अधिकारियों को दोबारा इस तरह का काम करने पर निलंबित करने की चेतावनी दी।
पानीपत अनाज मंडी में किसान के सामने आने पर हंगामा खड़ा हो गया। नौहरा गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र ने आरोप लगाया कि गेहूं के बैग का वजन 150 ग्राम है। नियमानुसार प्रति बैग का वजन 50.150 किलोग्राम होना चाहिए। आढ़ती 300 ग्राम पर गेहूं तौल रहे हैं। एक बैग पर 150 ग्राम अधिक लिया जा रहा है। उनका गेहूं सूखा है। मंडी में कंप्यूटर आधारित कांटे पर वजन में भी झोल किया जा रहा है। वे दो ट्रॉली गेहूं लेकर आए हैं। एक क्विंटल पर मंडी में 300 ग्राम अधिक तौल किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं आढ़ती विक्की किसान के पास पहुंचे और कांटे पर वजन कराकर दिखाया। इसमें भी 50.300 किलोग्राम वजन पाया। आढ़ती विक्की ने बताया कि अभी गेहूं में नमी अधिक है। गेहूं का अगले 10 से 15 दिन में वजन कम हो जाएगा। उस समय इसका नुकसान आढ़ती को उठाना पड़ता है। वहीं किसान राजेंद्र ने कहा कि वह 50.200 ग्राम प्रति बैग पर गेहूं की तौलाई करा रहे हैं।
पानीपत अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिनेश ने बताया कि मंडी में कंप्यूटर आधारित कांटों से वजन किया जा रहा है। इस समय गेहूं में नमी है। आढ़तियों को वजन घटने पर हर बार घाटा उठाना पड़ता है। एसोसिएशन ने सभी आढ़तियों को नियमानुसार तौलाई करने की अपील की है। मंडी में किसी प्रकार की मनमर्जी नहीं करने दी जाएगी। आढ़ती किसान को साथ लेकर सीजन में काम करेगा।

डीसी ने गड़बड़ी पकड़ने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को इसराना की अनाज मंडी में निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह भी रहे। उपायुक्त ने मंडी में किसानों से बात की। किसानों ने बताया कि मंडी में कंप्यूटर आधारित कांटे से तौल नहीं किया जा रहा है। सामान्य कांटे के वजन का पता नहीं लग पाता है। वहीं नमी बताकर गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। उपायुक्त ने अपने सामने दोनों कांटों पर वजन कराया। इसमें 100 ग्राम का अंतर मिला।
उपायुक्त ने मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की गड़बड़ी फिर मिली तो निलंबित कर दिए जाएंगे। कमेटी सचिव ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को आगे कमी मिलने पर निलंबित कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि उनके साथ आपको भी निलंबित कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने इसके बाद गेहूं की नमी की जांच की। किसान हरपाल और विक्रम ने बताया कि उनको कांटे की ज्यादा जानकारी नहीं है। मंडी में इसी का फायदा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें