फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा में मेयर और पार्षद को लेकर भागदौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में मेयर और पार्षद के टिकट को लेकर भागदौड़ शुरू हो गई है। सबसे अधिक घमासान सत्तापक्ष भाजपा में मचा हुआ है। कार्यकर्ता अपने टिकट के लिए स्थानीय नेताओं से लेकर अपने आकाओं तक हर रोज पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा जोर मेयर के टिकट को लेकर चल रहा है। कई नेता अपने टिकट को लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली तक पहुंच गए हैं। ऐसे में पुराने और नए चेहरे अपने टिकट का दावा भी कर रहे हैं। पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति के विरोध में एक व्यक्ति की शिकायत शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन


वार्डबंदी का नया प्रारुप एडहॉक कमेटी से मंजूर होने के बाद निदेशालय पहुंच गया। निदेशालय स्तर पर इसका बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। इसको अगले सप्ताह तय किया जा सकता है। निदेशालय जरूरत के अनुसार कुछ बदलाव भी कर सकता है। इसके बाद वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसी नोटिफिकेशन के आधार पर चुनाव कराया जाएगा।
मेयर पद पर दावेदारों की संख्या बढ़ी
मेयर पद के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूर्व मेयर के अलावा इसके नजदीक के अन्य पदों पर आसीन रह चुके नेता अपने टिकट को लेकर प्रयास में हैं। इनके अलावा चार-पांच पार्षद मेयर का टिकट पाने के प्रयास में लगे हुए हैं। एक महिला पूर्व पार्षद ने मेयर के टिकट को लेकर चंडीगढ़ दरबार में अपना दावा पेश किया है। इसके साथ अपना विजन भी बताया है। चंडीगढ़ के एक बडे़ नेता के साथ परिवार की नजदीकी के चलते उनका दावा भी मजबूत माना जा रहा है। मॉडल टाउन के एक नेता दिल्ली दरबार में पुरानी पकड़ के चलते मजबूती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद को लेकर भी जोड़तोड़
पार्षद को लेकर लोग जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। कई वार्डबंदी को अपने हक में जता रहे हैं तो कई इसमें खुद को बाहर मान बैठे हैं। वे अब चुनाव को लेकर सुरक्षित वार्ड की तैयारी में लगे हुए हैं। इसको लेकर अपने आकाओं से संपर्क साधे हुए हैं। नेताओं के दरबार में हर रोज दो या तीन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें