फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम में आया बदलाव बढ़े तापमान से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम लगातार परिवर्तनशील है। सोमवार को तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 40 डिग्री पहुंच गया है। दोपहर बाद हल्के बादल छाने व तेज हवा चलने से तापमान में कुछ कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह लगातार तापमान बढ़ने की संभावना के साथ ही तेज लू चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम में अचानक बदलाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सुबह के समय तेज धूप निकलती है लेकिन शाम होने से पहले ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है। पिछले दो-तीन दिन से सुबह तेज धूप निकलती है। जिससे लोगों को दिनभर गर्मी में हाल बेहाल हो जाता है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था।
सोमवार को यह तीन डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होने लगा है। तेज लू चलने के कारण लोग घरों के अंदर ही रहना पसंद कर रहे हैं। वहीं बदलते मौसम में संक्रमित बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें