फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजार में नहीं सुरक्षा के इंतजाम, आज एसपी से मिलेंगे प्रधान

विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। डीएसपी यातायात के निरीक्षण के नौ दिन बाद भी इंसार बाजार समेत शहर के अन्य बाजार में सुरक्षा और व्यवस्था लागू नहीं की जा सकी है। त्योहारी सीजन में खरीदारी बढ़ने पर लोगों के साथ दुकानदारों को भी ऐसी स्थिति में डर लगने लगा है।
वहीं बाजार में भीड़ बढ़ने पर दिन के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। रिक्शा और ई-रिक्शा आने के बाद परेशानी और बढ़ जाती है। बाजार प्रधान बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बाजार प्रधानों को 11 बजे अपने कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल और बाजार प्रधानों ने पिछले साल के त्योहारी सीजन की तरह सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की थी। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने 28 सितंबर को प्रधानों के साथ बाजार का दौरा किया था। उन्होंने बाजार में जवान तैनात करने और वाहनों को बाजार के बाहर रोकने का भरोसा दिया था।
पुलिस अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के चलते बाजार की स्थिति बिगड़ने लगी है। करवाचौथ की खरीदारी शुरू होने पर बाजार में ग्राहक बढ़ गए हैं। मंगवार को सुबह से शाम तक खरीदारों की लाइन लगी रही। दोपहर से शाम तक अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। इंसार बाजार में लालबत्ती से प्रवेश करते ही भीड़ लगी और इंसार चौक पर दिन में कई बार जाम लग गया। वहीं दोपहिया व रिक्शा आने से अधिक समस्या पैदा हो गई। दुकानदारों ने आगे आकर कई बार रास्ता सामान्य कराया। वहीं बाजार में अतिक्रमण भी बढ़ने लगा है। इंसार बाजार के दुकानदार दिनेश कुमार और निरंजन ने बताया कि बाजार में त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। पिछले साल वाहनों की नो एंट्री कर दी थी। इसके अलावा बाजार में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे।
विज्ञापन

इस बार पुलिस अधिकारियों ने एक बार दौरा तो किया है लेकिन किसी प्रकार के प्रबंध आज नौ दिन बाद भी नहीं किए जा सके हैं। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लीखा ने बताया कि बाजार में सुरक्षा व यातायात प्रबंध के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें