फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चोरों पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला, कार छोड़ भागे चोर

विज्ञापन
theft - फोटो : Panipat
विज्ञापन
यमुना नदी से सटे गांव पत्थरगढ़ में चोरों ने भेड़-बकरियां चोरी करने का प्रयास किया। चोरी का प्रयास कर रहे चोरों पर ग्र ामीणों ने ईंट-पत्थरों से हल्ला बोल दिया जिससे ग्रामीण चोरी की घटना को रोकने में कामयाब हो गए। वहीं, ग्र ामीणों का एकजुट हो जाने पर चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर मौके से भाग निकले। सनौली थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शुक्र वार देर रात्रि करीब 2 बजे गांव की फिरनी पर काला के घर के अंदर बाडे़ में भेड-बकरियों को रखा गया था। तभी चोर चोरी छिपे बाडे़ से भेड़-बकरियों को पकड़कर कार में डाल रहे थे। तभी काला को भेड़-बकरियों की आवाज सुनाई दी तो वे जाग गए। तभी वह दौड़कर भेड़-बकरियों के बाडे़ में पहुंचे तो देखा कि चोर भेड़-बकरियां चोरी कर कार में डाल रहे थे। तभी काला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्र ामीण भी जाग गए। लोगों ने चोरों पर ईंट, पत्थर से हमला कर दिया। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़ खेतों की ओर भाग निकले। सनौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें