फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शौक पूरा करने के लिए की थी गोदाम में चोरी, दो गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नूरवाला के मोहित नगर में वेस्ट कपड़े के गोदाम से नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीआईए-2 की टीम ने बरसत रोड चुंगी से दो आरोपियों नूरवाला गीता कॉलोनी निवासी रमन और अमन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महंगे शौक को पूरे करने के लिए गोदाम से 76 हजार रुपये की नकदी चोरी की थी।
सीआईए-2 प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि 13 सितंबर को नूरवाला में सत्य नारायण के गोदाम में चोरी हुई थी। चोर गोदाम से 76 हजार रुपये ले गए थे। जांच में एक आरोपी रमन का नाम सामने आया था। आरोपी को वीरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपनी ही कॉलोनी के अमन के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को अमन को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने महंगे शौक पूरे करने लिए चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से 3600 रुपये बरामद किए गए। बाकी रुपये उन्होंने खर्च कर दिए। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें