पानीपत। राजकीय स्कूल जाटल में आयोजित परिक्षा केंद्र के पीछे युवकों में नहीं दिखा पुलिस का डर पुल
- फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा बोर्ड की ओर से जाटल स्कूल में सोमवार को दसवीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा ली गई। इस परीक्षा के दौरान युवा दीवार पर चढ़कर अपने दोस्त और परिजन को नकल फेंकते रहे। उनमें पुलिस के डंडे का भी असर नहीं था।
जाटल गांव के राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र पर पुलिस नकल कराने वालों को डंडे मारकर भगाती रही लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर नकल फेंकने वालों को डंडे मारते हुए 100 मीटर तक खदेड़ा लेकिन वह फिर आ जा रहे थे। पूरी परीक्षा भर ऐसा ही चलता रहा। तीन से चार पुलिस कर्मियों की ड्यूूटी थी और 50 से ज्यादा नकल कराने वाले लोग ज्यादा संख्या में मौजूद थे।
---
छह नकलचियों को पकड़ा गया
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं विज्ञान के प्रश्नपत्र में उड़नदस्ते ने छह नकलचियों को पकड़ा। उड़नदस्ता टीम के जिला इंचार्ज बलवान मेहरा ने बताया कि परीक्षा के दौरान एसडी ब्वायज में दो, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी पानीपत 31 में एक, मॉडल टाउन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊझा में एक और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलुपुर नैन में एक नकल का केस पकड़ा गया।