फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक को पौलेंड का झासा देकर भेजा दुबई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देशराज कॉलोनी के एक युवक को पौलेंड भेजने की बात कहकर दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई घुमाने के बाद दुबई भेज दिया गया। परिवार से उसको दुबई से किसी तरह वापस बुलाया। युवक ने अब विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने सनौली रोड स्थित एक अस्पताल के मालिक, तहसील कैंप निवासी बाप बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी के राजेंद्र ने एसपी को शिकायत में बताया कि उसका बेटा अनुराग विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। तहसील कैंप का जसमेर खान व उनके बेटा अमन, एक अस्पताल के मालिक सुरेंद्र बठला ने अपनी तरफ से शामली, यूपी निवासी आयाज को 28 दिसंबर 2023 को पानीपत कचहरी में उनके साथ पांच लाख रुपये का एग्रीमेंट किया। उनसे सिक्योरिटी के तौर पर 2.50 लाख का चेक लेने के साथ बेटे का पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र ले गए। करीब छह माह में विदेश भेज नौकरी लगवाने की बात कही।
आरोपियों ने उनको करीब चार लाख रुपये लेने के बाद भी बेटे को विदेश नहीं भेजा। उसके बेटे को दिल्ली से हैदराबाद और वहां से मुंबई भेज दिया। फिर मुंबई से दुबई भेज दिया। वहां 20 दिन बाद भी कोई काम नहीं हुआ। आरोपी उस पर सिक्योरिटी के तौर पर दिया चेक क्लीयर कराने का भी दबाव बनाने लगे। बाद में ठगे जाने का अहसास होने पर उन्होंने बेटे को किसी तरह दुबई से दिल्ली बुलाया। आरोपी पैसे वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। उन्हें जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें