फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक के सिर में ईंट मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के माटा चौक रानी महल के नजदीक दंपती के बीच कहासुनी के दौरान धक्का लगने से नाराज पड़ोसी ने नरेश कुमार के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए बुजुर्ग पिता को साथ भी मारपीट कर दी। नरेश का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। किला थाना की पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजकुमार ने किला थाना की पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह माटा चौक रानी महल का रहने वाला है। नरेश छोटा बेटा है। वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे बच्चों व पत्नी के साथ कहासुनी कर रहा था। पड़ोसी जयराम वहां आ गए और उनको इस दौरान धक्का लग गया। इसी रंजिश में जयराम गली में रास्ता रोककर नरेश के साथ मारपीट करने लगा। वह बेटे का बचाव करने के लिए गया तो आरोपी ने उसका हाथ मरोड़कर उसको धक्का दे गिरा दिया। गली से ईंट उठाकर नरेश के सिर पर ईंंट मार दी। बेटे को सिर में गंभीर चोट आई। आरोपी लोगों को एकत्र होते देख धमकी देकर भाग गया। उन्होंने नरेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गंभीर हालत के चलते पहले कल्पना चावला अस्पताल करनाल और फिर वहां से रोहतक पीजीआई रेफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें