फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में घायल युवक की चौथे दिन पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह गांव पीर के सामने पानीपत-दिल्ली लेन पर खड़ी कार में मोटरसाइकिल टकराने से घायल युवक श्याम (20) की पीजीआई रोहतक में चौथे दिन रविवार रात को मौत हो गई। श्याम को सिर में चोट लगने के कारण पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया था। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के बक्सर जिला निवासी श्याम बिहारी ने बताया कि वह सिवाह गांव में किराये पर रहते हैं। उनके तीन बच्चे बड़ी बेटी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा श्याम वीरवार शाम को अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से फ्लौरा चौक गया था, जहां से वापस सिवाह गांव आते समय जब वह जीटी रोड पर पीर बाबा के सामने दूसरी साइड पर शराब ठेके के पास पहुंचे तो बीच सड़क पर खड़ी कार से मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में श्याम के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल युवक की मौत होने की सूचना पर सोमवार को थाना सेक्टर-29 से पुलिस टीम रोहतक पहुंची।
विज्ञापन


पिता के बयान दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। कार चालक की तलाश की जा रही है।
- सुभाष, प्रभारी, थाना पुलिस औद्योगिक सेक्टर-29।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें