फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक सप्ताह से लापता श्रमिक का शव नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र में एक सप्ताह से लापता कुटानी रोड निवासी श्रमिक महेंद्र (45) का शव रविवार देर शाम को छोटूराम चौक के पास गंदे नाले में मिला। मृतक महेंद्र दो फरवरी को पत्नी से मिलने के लिए फैक्टरी गए थे और मोबाइल फोन लेकर वापस आ गए थे। उसके बाद से ही वह लापता थे। चार फरवरी को परिजनों ने थाना किला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किला थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि रविवार देर शाम को गंदे नाले से शव मिलने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद ही मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त महेंद्र निवासी कुटानी रोड के रूप में की। परिजनों ने बताया कि महेंद्र फैक्टरी में काम करते थे। उनकी पत्नी भी एक फैक्टरी में काम करती है। दो फरवरी को वह पत्नी ज्योति से मिलने के लिए उसकी फैक्टरी में आए और मोबाइल लेकर वहां से चले गए थे। रात को आठ बजे उसने पत्नी को फोन कर कहा कि वह गंदे नाले के पास खड़ा है। जब वह वहां पहुंची तो वह नहीं मिले और मोबाइल भी बंद आया। चार फरवरी को उन्होंने थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें