फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कमरे पर खाना खाने आए युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। जलालपुर गांव में एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक जलालपुर गांव में एक धागा मिल में काम करता था। वह वीरवार को दोपहर के समय अपने कमरे पर खाना खाने आया था, इसी बीच उसने फंदा लगा लिया। कुछ देर पर बाद दूसरा साथी कमरे पर आया तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिहार के नालंदा निवासी पवन (21) पिछले तीन माह से पानीपत में जलालपुर गांव में किराए के मकान में रहता था। वह जलालपुर गांव में एक धागा मिल में काम करता था। कमरे पर रहने वाले साथी ओजस ने बताया कि वह कमरे पर तीन साथी रहते हैं, जिसमें उसके अलावा पवन और सुबोध है। तीनों धागा मिल में काम करते है। वीरवार को वह काम पर गए थे। दोपहर के समय पवन खाना खाने की बात कहकर मिल से कमरे पर आ गया था। कुछ देर बाद वह कमरे पर पहुंचा तो वह फंदे पर लटका मिला। पवन चार बहन व तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें